Posts

Showing posts from February, 2023

सफाई कर्मचारी चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय

Image
 स्वच्छता के सिपाही को नमन  नमस्कार साथियों हम सब कर रहे हैं स्वच्छता के सिपाहियों को नमन इसके अंतर्गत आज हम बात कर रहे हैं चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय (भिवानी) के स्वच्छता सिपाही भैरव के साथ खास मुलाकात  नमस्कार जी  प्रश्न–माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान के बाद लोगों की मानसिकता किस प्रकार बदली है। भैरव – वास्तविक कार्य कर्मचारी करता है लेकिन इस योजना के बाद लोगों का सहयोग मिलने लगा है अब बड़े बड़े लोग भी सफाई करने में शर्म महसूस नहीं करते है वे फोटो खिंचवाने के बहाने ही सही लेकिन हमे मदद मिल जाती है तो कुछ बदलाव आया है। प्रश्न – स्वच्छ भारत अभियान के बाद सारे सफाई बंधुओ को अपने पर गर्व महसूस होता है? गर्व है इस बात का कि हम अपना कार्य पूरी तरह से कर रहे है। शिविर से लेकर कूड़ाघार तक सफाई करते है। किसी भी कार्य की शुरुआत भी हम करते है और अंत भी। इस अभियान से लोगों का हमारे प्रति नजरिया भी बदला है। कुल मिलाकर अच्छी योजना है। प्रश्न – स्वच्छ भारत अभियान के बाद ये माना जाने लगा है की आप सभी सफाई बंधु देश की बहुत बढ़ी सेवा कर रहे...